25 टन अवैध कोयला जब्त, दो गिरफ्तार

1 Min Read

गिरिडीह,एजेंसियां। गिरिडीह पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 25 ट्रक अवैध कोयला जब्त किया है। साथ ही ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के पुलिस कप्तान दीपक शर्मा वाहन चेकिंग अभियान को लेकर सख़्ती बरते हुए हैँ। इसको लेकर जिले में का जगहों पर वाहनों की चेकिंग जारी है।

इसी क्रम में एसपी को अवैध कोयले के परिवहन को लेकर गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस कप्तान गिरिडीह ने SDPO डुमरी सुमित प्रसाद के नेतृत्व मे बीते देर रात्रि में जीटी रोड, कुलगो, टोल प्लाजा के निकट कोयला लदे एक ट्रक को पकड़ा गया।

पकड़े गए ट्रक के चालक द्वारा ट्रक में लोड कोयला से संबंधित कागजात उपलब्ध कराया गया। जिसे जिला खनन कार्यालय गिरिडीह के द्वारा जांच किया गया तो जांच के क्रम में कागजात को फर्जी पाया गया। जिसके बाद पुलिस गिरफ्त में आए चालक और सहचालक को जेल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें

इन औषधियों में भी वास करती हैं मां दुर्गा, हर लेती हैं भक्तों का कष्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं