Naxalites in Palamu: पलामू में नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 2 घायल

2 Min Read

Naxalites in Palamu:

पलामू। पलामू जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी यानी टीएसपीसी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। घायल जवान को पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
शहीद होने वालों में पलामू एएसपी अभियान का एक बॉडीगार्ड भी शामिल है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान पर पुलिस पर हमलाः

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पुलिस दल पर नक्सलियों ने हमला कर दिया।

10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर की हो रही थी तलाशः

दरअसल, पुलिस टीएसपीसी के 10 लाख इनामी कमांडर शशिकांत गंझू की तलाश में सर्च अभियान चला रही थी। यह अभियान मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में चलाया जा रहा था, जो शशिकांत गंझू का पैतृक इलाका माना जाता है। इसी दौरान पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दीः

पुलिस जब गांव पहुंची तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। इस दौरान तीन जवानों को गोली लग गई। सभी घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया।

शशिकांत गंझू के गढ़ में मुठभेड़ः

मुठभेड़ जिस इलाके में हुई, वह शशिकांत गंझू का गढ़ माना जाता है। यही से वह पलामू और चतरा जिलों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम देता है। झारखंड सरकार ने गंझू पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

इसे भी पढ़ें

Naxalites surrendered in Bijapur: बीजापुर में 20 इनामी समेत 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं