छेड़खानी रोकने में विफल 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, महिला थाना प्रभारी पर भी गिरी गाज [2 policemen suspended for failing to stop molestation, woman police station in-charge also suspended]

1 Min Read

रांची। छेड़खानी रोकने में विफल पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। अपर बाजार थाना कोतवाली क्षेत्र में मारवाड़ी कन्या विद्यालय में लड़कियों के साथ छेड़खानी मामले में जब स्कूल प्रबंधन के द्वारा कोतवाली थाना और महिला थाना को सूचना दी गई थी तो वहां के कर्मियों एवं पदाधिकारी ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई।

इस अकर्मण्यता एवं लापरवाही के लिए रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने महिला थाना प्रभारी पिंकी साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार सिन्हा के निलंबन एवं विभागीय के कार्यवाही की अनुशंसा पुलिस उपमहानिरीक्षक, रांची क्षेत्र से की है।

इन पर भी हुई कार्रवाईः

इसके पूर्व भी वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिनांक 14 दिसंबर को बरियातू थाना के ASI शंकर ठाकुर एवं मुंशी शशि कुमार को इसलिए निलंबित किया था। क्योंकि एक मोबाइल गुम होने की शिकायत लेकर आवेदिका बरियातू थाना गई थी तो उन दोनों ने आवेदिका का आवेदन न लेकर मामला का क्षेत्राधिकार लालपुर थाना का बताते हुए लालपुर थाना जाने की सलाह दी थी।

इसे भी पढ़ें

रांची में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी: CM हेमंत सोरेन के आदेश के बाद हरकत में पुलिस, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं