NEET पेपर लीक केस में 2 और गिरफ्तार [2 more arrested in NEET paper leak case]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

पटना से पकड़े गए पंकज पर पेपर चुराने का आरोप

रांची। NEET पेपर लीक मामले में CBI ने मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में पंकज और राजू हैं।

पंकज को पटना और राजकुमार सिंह उर्फ राजू को झारखंड के हजारीबाग से पकड़ा गया है। पंकज पर NEET का पेपर चोरी करने का आरोप है। वहीं, राजू ने इसे आगे बढ़ाया।

पंकज कुमार उर्फ आदित्य के बारे में जानकारी मिली है कि उसने 2017 में एनआईटी जमशेदपुर से सिविल इंजीनियरिंग की है।

पंकज कुमार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के ट्रंक से पेपर चुराया था। इसके बाद पेपर को आगे बांटने के लिए दिया गया था। पंकज कुमार बोकारो का रहने वाला है।

दो दिन से हजारीबाग में है CBI की टीम

CBI टीम 2 दिनों से हजारीबाग आना-जाना कर रही थी। CBI की टीम ने 15 जुलाई को हजारीबाग के रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस में छापा मारा। इससे पहले राज गेस्ट हाउस के मालिक राजकुमार सिंह उर्फ राजू के कदमा स्थित घर में रेड की थी।

टीम राजू को हिरासत में लेकर राज गेस्ट हाउस पहुंची। टीम ने उससे गेस्ट हाउस खोलने के लिए चाबी की मांग की।

जब चाबी नहीं मिली तो टीम ने ताला तोड़ दिया। टीम ने गेस्ट हाउस को घंटों खंगाला। यहां से कई संदिग्ध दस्तावेज टीम के हाथ लगे हैं।

सोमवार देर शाम 7 बजे CBI की टीम राजकुमार उर्फ राजू को अपने साथ पटना ले गई। CBI की 5 सदस्यीय टीम एक इनोवा और एक अर्टिगा कार से पहुंची थी। टीम के साथ 2 संदिग्ध भी थे।

इनको आमने-सामने बैठाकर राज गेस्ट हाउस में ही राजकुमार राजू के साथ पूछताछ भी हुई।
NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने अब तक 12 को गिरफ्तार कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें

NEET पेपर लीक केस में मोस्ट वांटेड रॉकी गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं