हातमा जंगल के पास भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत [2 killed in a horrific road accident near Hatma forest]

1 Min Read

रांची : रांची जिला के मांडर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हातमा जंगल के पास एक भीषण सड़क हादसा की खबर आ रही है।

जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

घायलों का इलाज के लिए बुढ़मू सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

घटना को लेकर बताया जा रहा कि कार में सवार सभी बुढ़मू के निवासी थे और शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

इसे भी पढ़े

रेसिंग बाइक चलाने के चक्कर में यूट्यूबर की गई जान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं