पलामू में 2 लड़कियों ने आपस में रचाया ब्याह [2 girls got married in Palamu]

2 Min Read

पलामू। यहां एक खबर खूब चर्चा में है। बताया जा रहा है कि 2 लड़कियों ने आपस में विवाह कर लिया है। दोनों के परिवार ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ले नहीं मानीं।

एक-सरे के बिना अलग नहीं रह सकतीः

उनका कहना है कि वे अलग नहीं रह सकतीं। एक लड़की अपने को पति और दूसरी को पत्नी मानती है ।

पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहारः

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक ही मोहल्ले में रहती हैं। दोनों में एक की उम्र 25 और दूसरे की उम्र 21 साल है। दोनों ने फरवरी में ही शादी कर ली थी। शादी के बाद एक लड़की ने बाल कटवाकर पति का रूप धारण किया, जबकि दूसरी ने पत्नी का।

जब एक लड़की के परिवार को इस शादी की भनक लगी, तो वे अपनी बेटी को वापस ले जाने पहुंचे। इस पर पति का रूप धारण करने वाली लड़की अपनी पत्नी को बचाने के लिए महिला थाने पहुंची और मामले की जानकारी दी।

एक-दूसरे को मानती है पति-पत्नीः

पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां एक-दूसरे को पति-पत्नी मानती हैं। परिवार वालों के समझाने के बावजूद दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुई। फिलहाल दोनों को सखी वन सेंटर में रखा गया है।

दोनों लड़कियों का कहना है कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं और हमेशा साथ रहना चाहती हैं। परिवार के साथ रहने से इनकार करने पर पुलिस ने दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सखी वन सेंटर भेजा है।

इसे भी पढ़ें 

SC बोला- बाल विवाह जीवनसाथी चुनने का अधिकार छीनता है, इसे पर्सनल लॉ से नहीं रोका जा सकताकानून में कई खामियां, अवेयरनेस की जरूरत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं