रांची। झारखंड में सीआइ का प्रमोशन लंबे समय से लंबित है। हालत यह है कि प्रमोशन का इंतजार करते-करते दो दर्जन से ज्यादा अंचल निरीक्षक रिटायर हो गये।
इसी महीने में 2 अंचल निरीक्षक रिटायर हुए। अंचल निरीक्षकों के प्रमोशन की सारी प्रक्रिया पूरी हो गई थी।
केवल भू-राजस्व विभाग के सचिव को बैठकर प्रमोशन पर मुहर लगानी थी, लेकिन 2 साल में न यह बैठक हो पाई न ही प्रमोशन मिला।
अगर इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो अभी संख्या में और बढ़ोतरी होगी। जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को प्रोन्नति की बैठक होनी थी।
यह बैठक जेपीएससी के अधिकारियों के साथ होनी थी, लेकिन समिति के सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे और बैठक टल गई।
अबतक दूसरी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। पूछे जाने पर रोस्टर क्लियरेंस ना होने की बात कही गयी। जबकि पूर्व सचिव ने रोस्टर क्लियरेंस की अनुमति विभाग को काफी पहले ही दे दी थी।
फिर भी रोस्टर क्लियरेंस नहीं हो सका। इससे अंचल निरीक्षक काफी निराश हैं। बता दें कि करीब 80 अंचल निरीक्षकों का प्रमोशन लंबे समय से रुका हुआ है, जिनमें से दो दर्जन प्रमोशन के इंतजार में रिटायर हो गए।
समय रहते अगर बैठक नहीं हुई तो संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें
आईएनएस जटायू कसेगा चीन पर नकेल, भारत-अमेरिका का साझा कार्यक्रम









