हथियार बेचने आये 2 अपराधी गिरफ्तार [2 criminals who came to sell weapons arrested]

1 Min Read

एक अपराधी फरार

रांची। राजधानी रांची के एक होटल में हथियारों की डील होने वाली थी। अपराधी हथियार खरीद बिक्री करने पहुंच भी गये थे।

इसी बीच गुप्त सूचना पर चुटिया पुलिस ने धावा बोल दिया और दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम अमजद गद्दी और शाहिद आलम हैं। दोनों हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं। अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

दरअसल चुटिया थाना प्रभारी को ये सूचना मिली थी कि कई अपराधी हथियार के साथ स्टेशन रोड स्थित अन्नपूर्णा होटल में मौजूद हैं।

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। अन्य अपराधी फरार हो गये।

बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी किसी अन्य अपराधी का होटल में इंतजार कर रहे थे।

हथियार उसे ही देना था। लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वह भाग गया। वहीं हथियार सप्लाई करने पहुंचे दो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गये।

इसे भी पढ़ें

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो कुख्यात समेत कई गिरफ्तार

Share This Article
Exit mobile version