185 पुलिसकर्मियों की 27 टीमों ने रातभर की छापेमारी, 13 गिरफ्तार, 121 अपराधियों का सत्यापन [27 teams of 185 policemen conducted raids throughout the night, 13 arrested, 121 criminals verified]

1 Min Read

रांची। सरायकेला खरसावां जिला में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए एसपी के नेतृत्त्व में बीती रात विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों व वारंटियों की गिरफ़्तारी की गई। वही चार्जशीटेड अपराधियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान में एसडीपीओ, सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक के साथ 185 पुलिसकर्मियों की 27 टीमों शामिल थी। अभियान के दौरान एसपी ने आदित्यपुर थाना से अभियान पर नजर रखी।

100 से अधिक स्थानों पर छापेमारीः

27 टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्र में 100 से अधिक स्थानों पर छापामारी करते हुए 13 वांछित अपराधियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया। वही अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए विभिन्न अपराध शीर्ष में 121 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिनमें 45 अपराधी आर्म्स एक्ट, 27 एनडीपीएस एक्ट, 8 हत्या, 9 उत्पाद अधिनियम, 26 संपत्तिमूलक कांडों एवं 6 नक्सल कांडों में चार्जशीटेड है।

इसे भी पढ़ें

आरा में चल रही थी हाथी के दांतों तस्करी, छापामारी के बाद 8 तस्करे गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं