गिरिडीह में 16 कार्टून जिलेटिन व 5 कार्टून डेटोनेटर जब्त [16 cartoon gelatin and 5 cartoon detonators seized in Giridih]

1 Min Read

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने माइंस में अवैध रुप से जमीन में गाड़ कर रखा 16 कार्टून जिलेटिन व 5 कार्टून डेटोनेटर को जब्त किया है।

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना पर एएसपी कौशर के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की।

यह माइंस महादेवदीह, गांडेय थाना क्षेत्र में है। पुलिस माइंस के मालिक की खोजबीन कर रही है। फिलहाल जमीन के अंदर से मिले अवैध विस्फोटक को पुलिस टीम ने जब्त कर लिया है।

छापेमारी टीम में डीएसपी विनोद रवानी, डीएसपी प्रोबेशनर, गांडेय थानेदार, मुफ्फसिल थानेदार और सैट टीम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं