जेपीएससी पीटी बैकलाग में 154 अभ्यर्थी सफल

1 Min Read

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने बैकलॉग परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जारी परिणाम के मुताबिक इस परीक्षा में 154 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

छात्र जेपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। सफल सभी अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

इसे लेकर आयोग की ओर से जल्द सूचित किया जायेगा। बता दें इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 7,341 अभ्यर्थियों ने आवेदन किये थे, जिसमें 3,080 अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किये गए।

बता दें कि इसी साल 21 जनवरी को जेपीएससी पीटी की संयुक्त सेवा बैकलॉग परीक्षा ली गयी थी। परीक्षा में 1,506 अभ्यर्थी भाग लिए थे।

कुल 10 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। राज्य पुलिस सेवा, राज्य कारा सेवा और नियोजन सेवा के 2 पद मुख्य रूप से शामिल हैं।

परीक्षा में अनुसूचित जनजाति के 60, बीसी-1 के 17 और बीसी-2 के 77 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

जयराम की पार्टी ने किया प्रत्याशियों का ऐलान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं