रांची के 15000 ऑटो गायब, जाम से राहत, यात्री परेशान

1 Min Read

रांची। रांची शहर से करीब 15 हजार ऑटो गायब हैं। इसके कारण राजधानी वासियों को भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिली है।

रांची में सड़क जाम और खराब ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने कड़ाई शुरू कर दी है।

ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना परमिट वाले ऑटो की धड़-पकड़ की जा रही है।

इससे ऑटो चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। रांची में लगभग 30 हजार डीजल और पेट्रोल ऑटो चलते हैं।

इनमें से आधे लगभग 15 हजार ऑटो चालकों के पास परमिट नहीं है। बिना परमिट वाले ऑटो अधिकांश चालकों ने अपने ऑटो शहर के अंदर चलाना बंद कर दिया है।

कई चालकों ने धर-पकड़ के डर से मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों के पास से यात्री उठाना बंद कर दिया है।

इन 15 हजार ऑटो के सड़कों से गायब हो जाने के कारण राजधानी वासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिली है, लेकिन यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

ऑटो नहीं मिलने के कारण भीषण गर्मी में यात्रियों को पैदल सफर करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें

निजी स्कूलों द्वारा री- एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं