पलामू में 15 लाख कैश जब्त, दो गिरफ्तार

2 Min Read

पलामू। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पलामू में वाहन तलाशी के दौरान एक वाहन से 15 लाख रुपये नकद बरामद किये गये।

हालांकि मजिस्ट्रेट और पुलिस कैश की गिनती कर रहे हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

पलामू और गढ़वा सीमा पर अंतरजिला चेक पोस्ट बनाया गया है। 24 घंटे पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

इसी क्रम में एक स्कॉर्पियो पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा से सटे सीमा क्षेत्र से गुजर रही थी।

स्कार्पियो गढ़वा शाहपुर रोड होते हुए मेदिनीनगर की ओर जा रही थी, जब पुलिस ने चेकपोस्ट पर स्कॉर्पियो को रोका और उसकी तलाशी ली, तो अंदर लगभग 15 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

हालांकि, इस पैसे का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा या कहीं और इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने नकदी के साथ दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार दोनों लोग मेदिनीनगर के रहने वाले हैं।

सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

गिरफ्तार दोनों लोगों ने पुलिस को बताया कि उनका गढ़वा इलाके में एक पेट्रोल पंप है और यह पैसा उसी से संबंधित है।

हालांकि, मजिस्ट्रेट और पुलिस दोनों लोगों से नकदी के बारे में पूछताछ कर रही है। नकदी बरामद होने के बाद वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं।

इसे भी पढ़ें

एनआईए [NIA] पर हमले को लेकर बोली ममता-ठीक हुआ, क्या पुलिस से परमिशन लिया था

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं