Doctors of sacked: झारखंड के 143 डॉक्टर बर्खास्त

2 Min Read

Doctors of sacked:

रांची। झारखंड सरकार ने 143 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। ये सभी डॉक्टर लंबे समय से अनुपस्थित थे और ड्यूटी नहीं कर रहे थे।

अंततः सरकार ने उठाया सख्त कदमः

ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 143 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इन सभी डॉक्टरों पर आरोप था कि वे बिना सूचना और अनुमति के लंबे समय से ड्यूटी से गायब थे। विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

जेपीएससी के माध्यम से हुई थी नियुक्तिः

बर्खास्त किए गए डॉक्टरों की नियुक्ति जेपीएससी के माध्यम से हुई थी। ये डॉक्टर राज्य के विभिन्न जिलों जैसे — रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, चतरा, पाकुड़, गुमला, खूंटी, गढ़वा, गिरिडीह और गोड्डा के सरकारी अस्पतालों में पदस्थापित थे।

इनमें जमशेदपुर सदर अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक जायसवाल, ऑर्थोपेडिक डॉ. चंदेवर मंगेश महादेव, पश्चिम सिंहभूम सदर अस्पताल के डॉ. विक्रम, रिनपास में तैनात डॉ. रूपा, जामताड़ा सदर अस्पताल के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक, और धनबाद सदर अस्पताल के सर्जन डॉ. अनीश कुमार गांधी व डॉ. मनीष कुमार जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि सभी अनुपस्थित डॉक्टरों की नियुक्ति अधिसूचना को रद्द कर दिया गया है, जिससे अब खाली पदों पर नई भर्तियां की जा सकेंगी और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

इसे भी पढ़ें

RIMS: डेंटल ओटी और 24 घंटे सेंट्रल लैब शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं