140 सिपाही बनें हवलदार, एसएसपी व सिटी एसपी ने बिल्ला लगाकर किया सम्मानित [140 constables became Havildars, SSP and City SP honored with badges]

1 Min Read

रांची। कांके रोड स्थित न्यू पुलिस सेंटर में पिपींग सेरोमणी के दौरान 140 सिपाही से हवलदार में प्रोन्नत हुए लोगों को हवलदार बिल्ला लगाकर सम्मानित किया गया।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने सभी प्रोन्नत हवलदारों को यूसी झा हॉल में हवलदार का बिल्ला लगाया।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सभी 140 हवलदारों को बधाई देते हुए कहा कि वर्दी पहनकर अपने कर्तव्यों का पालन जरुर करें।

पुलिस से आम जनता को बहुत उम्मीदें रहती है। उन पर खरा उतरने का प्रयास करें। वर्दी पर बदनामी का दाग न लगे। इससे हर जवानों को बचना चाहिए।

वहीं, सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने सभी प्रोन्नत हवलदारों को उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दी है। इस मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन, रांची शाखा के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

बता दें कि रांची जिला में तैनात 140 एसएलसी उत्तीर्ण आरक्षियों का आईजी अखिलेश झा और डीआईजी अनूप बिरथरे के आदेश पर आरक्षी से हवलदार में प्रोन्नति दी गई है।

इसे भी पढ़ें

मृतक हवलदार के परिजनों 1.29 करोड़ देगी सरकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं