रांची। रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में बुधवार को कार से चोरी का मामला सामने आया है। यह चोरी कार का शीशा तोड़कर की गई है।
बताया जा रहा है कि एक एक्सयूवी गाड़ी का शीशा तोड़कर 14 लाख रुपये की चोरी कर ली गई गई है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
घटना कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास घटी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो, उसमें पाया है कि बाइक सवार दो अपराधी कार का शीशा तोड़कर बैग निकाल कर फरार हुए हैं।
इसके बाद पुलिस इलाके में छापेमारी कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि लुटेरे शायद पहले से ही ताक में थे और कार की रेकी कर रहे थे।
उन्हें पहले से यह जानकारी थी कि कार के अंदर बड़ी राशि रखी हुई है। फिलहाल पुलिस गाड़ी मालिक से जुड़े कुछ लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस सत्ता में आई, तो किसानों को मिलेगा न्याय: राजेश ठाकुर








