रांची : झारखंड के लोहरदगा जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार प्रखंड में भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा से भाजपा सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए। नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार खेल मैदान में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर 131 जोड़ो को शादी के बंधन में बांधा गया।
पिछड़े और आदिवासी समाज के जोड़े शादी-समारोह में शामिल हुए। इस सामूहिक शादी समारोह में गरीब तबके शादी नही करने में असमर्थ और बिना शादी किए साथ रह रहे जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।
इस दौरान सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगो को समाज की पहचान मिलती है। पिछड़ा क्षेत्र में इस तरह के कार्य बहुत ही सराहनीय है।
उन्होंने इस नेक कार्य के लिए भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे कार्य लगातार होने चाहिए।
इसे भी पढ़ें
यह कैसा राम राज्य, जहां 90 प्रतिशत लोगों को रोजगार नहीं मिल सकता : राहुल








