रांची। बेरोजगारी और नियोजन नीति के मुद्दे पर हेमंत सरकार के विरोध में बेरोजगार युवाओं ने 19 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान किया है। इसे देखते हुए सोमवार को झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) ने 19 अप्रैल को होने वाली इंटर की दोनों पाली की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के तहत 19 अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 20 अप्रैल को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10.45 से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 3.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जैक की ओर से सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को कहा गया है कि इस संबंध में 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के दौरान छात्रों को सूचित करें, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
झारखंड बंद को लेकर 19 अप्रैल को होने वाली 11वीं की परीक्षा स्थगित

कोई टिप्पणी नहीं
कोई टिप्पणी नहीं
- (34560)
- (34443)
- (16161)
- (12060)
- (10954)
- (7677)
- (6890)
- (3267)
- (2544)
- (2301)
- (1673)
- (1304)
- (1193)
- (1051)
- (1001)
- (857)
- (749)
- (527)
- (459)






