रांची। झारखंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। झारखंड के कुल 11 पुरुष व महिला खिलाड़ी फिलिपींस में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय कैंप और चयन ट्रायल में भाग लेंगे। पुरुष खिलाड़ियों में सुनील बहादुर, दिनेश कुमार, आलोक लकड़ा, प्रिंस कुमार महतो, मोहम्मद वसीम और अभिषेक लकड़ा शामिल है।
वहीं महिला खिलाड़ियों में रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, रेशमा कुमारी, कविता कुमारी और बसंती कुमारी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 26 मार्च से रांची में शुरु होगा। इसके बाद ये तीन अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां 13 अप्रैल 2025 तक कैंप और अंतिम चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। वहीं अंतिम रूप से चयनित भारतीय टीम 24 अप्रैल को फिलिपींस के लिए प्रस्थान करेगी। खिलाड़ियों के चयन पर झारखंड बॉलिंग संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, पूर्व भारतीय प्रशिक्षक मधुकांत पाठक, शेखर बोस, रितेश झा सहित अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
इसे भी पढ़ें
Olympics 2024: शूटिंग में मनु भाकर ने रचा इतिहास, पदक जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला खिलाड़ी







