1546 स्कूलों के 5000 शिक्षकों में 1097 गायब, सभी का वेतन कटा [1097 out of 5000 teachers of 1546 schools are missing, everyone’s salary cut]

1 Min Read

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के 1597 स्कूलों में से 1546 स्कूलों के शिक्षकों द्वारा दर्ज उपस्थिति की जांच की गई। यहां तैनात करीब 5000 शिक्षकों में 1097 शिक्षक अनुपस्थित मिले।

इसकी जिला प्रशासन की बैठक में पेश की गई। उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि जो ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज नहीं कराते हैं, उन्हें उस दिन की सैलरी नहीं दें। इसी प्रकार बच्चों की उपस्थिति भी विद्यालय के प्राचार्य ई-विद्यावाहिनी में अपलोड कराएंगे।

इसके साथ ही दुर्गम क्षेत्र के 10 स्कूलों में जहां बिजली नहीं है, उन विद्यालयों में तात्कालिक व्यवस्था के तहत सोलर पैनल लगवाने एवं विद्युत विभाग से समन्वय बनाते हुए पूर्णकालिक विद्युत व्यवस्था का निर्देश दिया गया।

सभी सरकारी विद्यालयों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग किया जाना है। कुल 1597 में से 329 स्कूलों में ये बना है। सभी बीडीओ को मनरेगा के तहत स्कूलों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार व अन्य विभागीय पदाधिकारी-कर्मी बैठक में उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

उत्कृष्ट विद्यालयों का रिजल्ट खराब, शिक्षकों पर कार्रवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं