10 सेकेंड में कोयले की 12 अवैध खदान ध्वस्त [12 illegal coal mines demolished in 10 seconds]

2 Min Read

143 मुहाने और 11 सुरंगों को बंद किया गया‎

रामगढ़। रामगढ़ के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में ‎‎लगातार चौथे दिन अवैध कोयला खदानों के ‎‎विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में ‎कोतरे जंगल में स्थित‎ 12 कोयला अवैध मुहानों के ऊपर‎ ड्रिल मशीन से 84 ड्रिल कर उसमें भारी ‎मात्रा में बारूद भरकर उड़ाया गया। इस ‎‎विस्फोट के दौरान पूरा क्षेत्र दहल गया।

‎2625 किलोग्राम ब्लास्टिंग सामग्री के ‎उपयोग से 143 अवैध मुहानों,‎11 सुरंगों को बंद किया गया। एक दिन पहले 21 अवैध मुहानों व 2 सुरंगों को बंद‎ किया गया था। यह विस्फोट दो ‎‎चरणों में किया गया। दोनों विस्फोट में पांच-पांच ‎‎सेकेंड ‎का समय लगा और सभी खदानें‎ ध्वस्त कर दिए गए।‎

अनाउंसमेंट कर‎ लोगों को हटाया गयाः

इस कार्रवाई के दौरान आस पास के लोगों को अनाउंसमेंट कर हटा दिया गया था। ताकि कोई ‎अप्रिय घटना नहीं घट सके। वहीं, पुलिस ‎लगातार चार दिनों से अवैध खदानों को ‎ध्वस्त करने के लिए कोतरे जंगल में दिन रात ‎रहकर कोयला तस्करों के खिलाफ दबिश ‎बनाए हुए थी।

कोयला माफियाओं का था राजः

जंगल के इन छोटे-छोटे पहाड़ों‎ के नीचे माफिया कोयला खनन कर वर्षों से‎ बेच रहे थे। जिला प्रशासन और पुलिस की इस कड़ी‎ कार्रवाई से कोयला माफियाओं का साम्राज्य ‎समाप्त होता नजर आ रहा है। कार्रवाई में ‎वन प्रमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार, जिला‎ खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक, ‎अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी, ‎एसडीपीओ रामगढ़ परमेश्वर प्रसाद, ओपी‎ प्रभारी दीपक कुमार, सीसीएल सुरक्षा प्रभारी ‎डॉ. बिमल कुमार आदि शामिल थे।‎

इसे भी पढ़ें

गिरिडीह-कोडरमा सीमा पर अवैध माइका खदान धंसने की आशंका, प्रशासन में असमंजस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं