Businessman arrested in Ranchi: फ्रेंचाइजी के नाम पर 10 लाख की ठगी, रांची में कारोबारी गिरफ्तार

2 Min Read

Businessman arrested in Ranchi:

रांची। रांची पुलिस ने फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए कारोबारी योगेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि योगेश ने राजस्थान के झुंझुनू निवासी कपिल भगेरिया से एक मल्टीनेशनल कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के बहाने भारी रकम ऐंठी। जनवरी 2023 में कपिल ने गूगल पर फ्रेंचाइजी से जुड़ा विज्ञापन देखा और दिए नंबर पर संपर्क किया। योगेश ने कपिल को दिल्ली बुलाकर साउथ कैंपस के स्प्रिंदल स्कूल के सामने स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर डील फाइनल की।

पैसा मिला और न ही फ्रेंचाइजी

विश्वास दिलाकर कपिल ने मौके पर 10 लाख रुपये नकद दिए। योगेश ने अपने भाई नितीश के फोन पर बात कराकर भरोसा दिलाया और कपिल को रांची वापस भेज दिया। लेकिन इसके बाद कोई फ्रेंचाइजी नहीं मिली और ना ही पैसे वापस हुए। जब कपिल ने पैसे मांगे तो योगेश ने दिल्ली और जयपुर के विभिन्न स्थानों पर बुलाकर धमकाया। अंततः कपिल ने रांची थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग से आरोपी का पता लगाया और 29 जून 2024 को मामला दर्ज कर योगेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

इसे भी पढ़ें

Fauja Singh: 114 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह का हत्यारा गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार बरामद 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं