Elephant attack in Khunti: खूंटी में हाथियों के हमले में 1 ग्रामीण की मौत, 1 घायल

2 Min Read

Elephant attack in Khunti:

खूंटी। खूंटी जिले में हाथियों का आतंक जारी है। बीती रात अलग-अलग घटनाओं में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय कृष्णा सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कृष्णा सिंह मंगलवार रात रनिया थाना क्षेत्र के बोंगटेल गांव में अन्य ग्रामीणों के साथ खेत से हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान हाथियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में कृष्णा सिंह उनकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

15 दिनों से आतंक मचा रहे हाथीः

ग्रामीणों के अनुसार पिछले 15 दिनों से बोंगटेल गांव में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। रात में खेतों की रखवाली करना ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

दूसरी घटना: डेरानाग गांव में युवक घायलः

उधर, खूंटी जिले के डेरानाग गांव में भी हाथी ने एक युवक को घायल कर दिया। घायल की पहचान पेट्रस गुरिया के रूप में हुई है। वह बाज़ार से लौट रहा था, तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर आए हाथी ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों में दहशतः

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांववालों का कहना है कि हाथियों की आवाजाही बढ़ने से खेतों में काम करना और रात में बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। ग्रामीण प्रशासन और वन विभाग से लगातार सुरक्षा के उपाय करने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Elephant attack in Jharkhand: झारखंड में हाथियों के हमले में तीन वनकर्मी घायल, इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं