Maiya Samman Yojana:
रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की लगभग 50 लाख महिलाओं को दुर्गा पूजा से पहले बड़ी राहत मिलने वाली है। सितंबर माह की किस्त ₹2500 की राशि 16 सितम्बर से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी। अगस्त माह की किस्त ₹2500 पहले ही 3 सितम्बर को भेजी जा चुकी है। अब सितंबर माह की राशि दुर्गा पूजा से पहले खातों में आएगी। अक्टूबर माह की राशि दीपावली से पहले मिलने की संभावना है। यानी एक माह के भीतर महिलाओं को दोहरी खुशियां मिलेंगी।
Maiya Samman Yojana: नवंबर तक का आवंटन
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को नवंबर माह तक की राशि पहले ही आवंटित कर दी है। जिलों को कुल ₹9600 करोड़ दिए गए हैं। ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होते ही लगभग एक सप्ताह के भीतर सभी लाभुकों के खाते में राशि पहुंच जाएगी। झारखंड की लगभग 50 लाख महिलाएं हर माह इस योजना का लाभ पा रही हैं।
इसे भी पढ़ें
Maiyya Samman Yojana: रांची की 3.78 लाख महिलाओं के खाते में आये मंईयां सम्मान योजना के 94.66 करोड़

