हजारीबागः फैक्ट्री में लगी आग, 5 गंभीर [Hazaribagh: Factory fire, 5 serious]

1 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के चरही में स्थित चिंतपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री के कंटीनिवस कास्टिंग मशीन का इंडक्शन कॉइल पंचर हो गया।

इस मशीन में लोहे को पिघलाने के लिए 800 से 1000 डिग्री तक तापमान की जरूरत पड़ती है। कॉइल पंचर होने से क्रेन चालक वीरेंद्र यादव क्रेन से कूद गया और गर्म पिघले हुए लोहे के छिटकने से अन्य मजदूर भी झुलस गए।

फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी घायल मजदूरों को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायल मजदूरों में वीरेंद्र यादव, फूलचंद कुमार, मो चांद, अरुण कुमार और नंदलाल महतो शामिल हैं। इस हादसे के बाद, फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में 35 लाख की अवैध शराब जब्त, कटकमदाग थाना पुलिस ने 9500 विदेशी शराब की बोतलें पकड़ीं

Share This Article
Exit mobile version