रांची। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन मंईयां सम्मान योजना का मामला उठा। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने विधानसभा के पटल पर मंईयां सम्मान योजना की राशि पेंडिंग रहने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि 2 महीने से महिलाओं के खाते में पैसे नहीं डाले गए क्यों? उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना में प्रावधान है कि 18 से 50 साल की महिलाओं को देना है। ऐसे में 18 से 50 वर्ष के अंदर कोई महिला विधवा हो जाती है तो इस योजना का लाभ उन्हें क्यों नहीं मिलना चाहिए।
कैसा सम्मान दे रहे महिलाओं कोः
सीपी सिंह ने कहा कि ये किस तरह का सम्मान दे रहे हैं। विधवा, वृद्धा और दिव्यांगो को एक हजार, लेकिन जो शारीरिक रूप से अच्छे हैं उनको 2500 दिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण, गिनाई में सरकार की उपलब्धियां








