संत जेवियर्स कॉलेज में झारखंड के महानायकों पर व्याख्यान [Lecture on the great heroes of Jharkhand in Saint Xavier’s College]

1 Min Read


रांची। संत जेवियर्स कौलेज रांची के इतिहास विभाग द्वारा झारखंड के महानायक विषय पर सोमवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेएनयू के प्रोफेसर डॉ जोसेफ बाड़ा ने बिरसा मुंडा के आंदोलनों के स्वरूप पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षकों व छात्रों ने कई शोध पत्र प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम के दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता, लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे, डॉ फादर एन लकड़ा, डॉ शिव कुमार, डॉ संजय, डॉ फादर एफ्रेम बा एसजे सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत ने धरती आबा बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं