विधायक पूर्णिमा साहू की मांग- झारखंड में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाए [MLA Purnima Sahu demands- Vaccination campaign should be conducted in Jharkhand to prevent cervical cancer]

2 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने महिलाओं में तेजी से बढ़ते सर्वाइकल कैंसर को गंभीर स्वास्थ्य संकट बताते हुए राज्य सरकार से इस पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने पूरे राज्य में सघन टीकाकरण अभियान चलाने की अपील करते हुए कहा कि 9 से 14 वर्ष की बच्चियों का टीकाकरण कर इस जानलेवा बीमारी से बचाव संभव है।

दुनिया का दूसरा सबसे घातक कैंसरः

उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर दुनिया में महिलाओं के लिए दूसरा सबसे घातक कैंसर बन चुका है और झारखंड में भी इसका खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रहे हैं और इससे बड़ा उपहार महिलाओं के लिए कुछ नहीं हो सकता कि सरकार उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम उठाए।

इसे निःशुल्क किया जाना चाहिएः

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जानकारी के अभाव और वैक्सीन की अधिक कीमत के कारण अधिकांश परिवार अपनी बच्चियों को यह सुरक्षा नहीं दिला पा रहे हैं। इसलिए सरकार को इस अभियान को निःशुल्क या किफायती बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

इसे भी पढ़ें

कैंसर से बचाव के लिए नि:शुल्क वैक्सीन देगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं