रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए जोर-शोर से लग जाएं नेता और कार्यकर्ता : अविनाश पांडेय

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रामगढ़ : रामगढ़ सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। यह सीट जीतने के लिए हमें पूरी ताकत लगा देनी है। सोमवार को ये बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहीं। वे रामगढ़ जिमखाना हॉल में बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए हर नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से लग जाएं।

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह सोमवार को रांची पहुंचे थे। रांची से वे सड़क मार्ग से रामगढ़ पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, शमशेर आलम, मो० मुजीबुल्लाह, योगेन्द्र साव, शाहजादा अनवर और गुंजन सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं