राची-टाटा से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, रूट में बदलाव जमशेदपुर [Many trains passing through Rachi-Tata cancelled, route changed to Jamshedpur]

2 Min Read

रांची। रेलवे ने टाटानगर और रांची से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा एक ट्रेन का रूट भी बदल दिया गया है।

ये ट्रेनें रद्द :

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (पुरी से दिल्ली जाने वाली) 28 फरवरी को रद्द रहेगी।
टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 26, 28 फरवरी और 2 मार्च को रद्द किया गया है।
हल्दिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी को रद्द कर दी गई है।
इन ट्रेनों को भी रद्द किया गया :
हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी को।
आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस 26 और 27 फरवरी को।
आनंद विहार-रांची एक्सप्रेस 26 फरवरी को।
रांची-आनंद विहार एक्सप्रेस 27 फरवरी को।
नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 27 फरवरी को।
हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 28 फरवरी को।

इनके रूट में बदलाव :

रेलवे ने रांची-लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस का रूट 26 फरवरी को बदल दिया है। यह ट्रेन अब वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, झांसी होते हुए बीना से अपने मुख्य मार्ग पर लौटेगी।

महाकुंभ से लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत :

महाकुंभ से लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। अमृतसर-टाटानगर विशेष आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेन एक तरफा चलाई जाएगी। यह ट्रेन 27 फरवरी को वाराणसी या पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से पकड़ सकते हैं। यात्रा मार्ग में जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, शाहगंज, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमोह, बोकारो स्टील सिटी और पुरुलिया स्टेशन में रुकेगी।

इसे भी पढ़ें

बदलेंगी राजधानी रांची की तस्वीर ,बिछेगा फ्लाईओवर का जाल

Share This Article
Exit mobile version