रांची में भूकंप के झटके, दहशत में लोग बाहर निकले [Earthquake tremors in Ranchi, people came out in panic]

1 Min Read

रांची। रांची में सुबह 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बंगाल की खाड़ी में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता का रिकॉर्ड अभी सामने नहीं आया है। विभाग जल्द ही इसपर जानकारी देगा। वहीं, इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल लोगों को घबरानी की जरूरत नहीं है लेकिन सावधान रहने की जरूरत जरूर है।

दिल्ली में भी महसूस किये गये थे भूकंप के झटकेः

बीते दिनों दिल्ली में भी सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। लोग घर से बाहर निकल गए थे। हालांकि, यहां भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। भूकंप का केंद्र भी दिल्ली ही था।

इसे भी पढ़ें

बंगाल और ओड़िशा में भूकंप के झटके

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं