रांची में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार[Weather changed in Ranchi, chances of rain]

1 Min Read


रांची। झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अंगड़ाई ली है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। राजधानी रांची में भी दोपहर दो बजे बूंदा-बांदी हुई। 18 मार्च को आकाश में आंशिक बादल छायेंगे और प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 19 मार्च से प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

19 और 20 मार्च को दक्षिणी, उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 21 और 22 मार्च को भी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में दर्ज किया गया।

इधर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका में अगले तीन घंटों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मौसम ने ली है करवट, कई इलाकों में हो रही बारिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं