power cut:
रांची। रांची में जीरो पावर कट का जेबीवीएनएल का दावा फेल हो गया है। इसके पीछे कई कारण अब तक सामने आ चुके हैं, मगर एक ऐसा बड़ा कारण सामने आया है, जो इस पावर कट की समस्या को और गहरा देता है। वह है जेबीवीएनएल में जेई की भारी कमी।
power cut: 857 स्वीकृत पदों के विरुद्ध सिर्फ 66 कार्यरतः
जेबीवीएनएल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पूरे जेबीवीएनएल के एरिया बोर्ड एवं सर्किल में कुल 857 स्वीकृत पद हैं। मगर वर्तमान में कार्यरत केवल 66 हैं।
रांची सर्किल (रांची, खूंटी) में जहां 84 जेई की जरूरत है, वहां सिर्फ 9 जेई ही काम कर रहे हैं। जेबीवीएनएल के कार्य विभाजन के अनुसार एक जेई के जिम्मे अधिक से अधिक 200 ट्रांसफार्मर की जिम्मेदारी तय की गई है।
power cut: एक जेई के जिम्मे 600 ट्रांसफार्मरः
हालात की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि वर्तमान में एक जेई को 600 के करीब ट्रांसफार्मर की जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है। एक जेई के पास जहां मात्र एक सेक्शन का प्रभार होना चाहिए, वहां उन्हें तीन से चार सेक्शन का काम देखना पड़ रहा है। कई डिविजन ऐसे हैं जहां पर पूरा डिविजन ही एक जेई के भरोसे चल रहा है।
एक डिविजन अंतर्गत कई सेक्शन होते हैं और एक जेई के जिम्मे एक सेक्शन होना चाहिए। लेकिन, यहां तो एक जेई को पूरा का पूरा डिविजन ही संभालना पड़ रहा है।
power cut: एक साथ कई डिविजन का कामः
जेई एक साथ कई सेक्शन का काम संभाल रहे हैं। ऐसे में आंधी-पानी, बारिश एवं गर्मी में ऑपरेशन-मेटेनेंनस का काम कैसे हो पाएगा, समझा जा सकता है।
power cut: बारिश के कारण लगातार पावर कटः
बारिश के कारण इन दिनों पावर कट की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार को 11 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गया। जिसके कारण कडरू, सरना टोली के अलावा कोकर हैदर अली रोड में करीब तीन घंटे बिजली नहीं रही। सिरम टोली इलाके में भी ट्रांसफार्मर खराब होने से आश्रिता अपार्टमेंट में 48 घंटे बिजली बंद रही। यहां बिजली बुधवार को बहाल होगी। बिजली नहीं होने से अपार्टमेंट के लोग पानी के लिए परेशान रहे। वहीं, बारिश के कारण बेसमेंट में भी पानी भर गया था। लाइन नहीं होने से लिफ्ट भी नहीं चल रहा था। आना-जाना मुश्किल हो गया था। कृष्णापुरी चुटिया रोड में लोकल फॉल्ट होने से लो वोल्टेज की समस्या की शिकायत दर्ज की गई। आदर्श नगर कोकर में भी दो घंटे बिजली नहीं रही।
इसे भी पढ़ें
Ram Navami: रामनवमी पर पावर कट का विशेष फार्मूला, सरकार ने की है विशेष तैयारी







