रांची: नामकुम में अपराधियों ने मुखिया को मारी गोली, स्थिति गंभीर [Ranchi: Criminals shot the chief in Namkum, situation critical]

2 Min Read

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में एक मुखिया को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई है। गोलीबारी में मुखिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुखिया के चेहरे पर पर गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये‌।

वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी और घायल मुखिया को रिम्स भेजवाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

हाहाप पंचायत के मुखिया को मारी गई गोलीः

गुरुवार की सुबह अपराधियों ने नामकुम के हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को गोली मार दी। गुरुवार की सुबह नामकुम रिंग रोड रामपुर मे अरविन्द टेक्सटाइल के पास मुखिया को गोली मारी गई है। मुखिया आज सुबह अपने घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार दो अपराधी अरविंद टेक्सटाइल के पास से गुजर रहे मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। मुखिया को किस विवाद में गोली मारी गयी है, अब तक इसके पीछे का सही वजह सामने नहीं आ पायी है।

इसे भी पढ़ें

रामगढ़ में कोयला व्यापारी पर अपराधियों का हमला, गोली लगने से घायल

Share This Article
Exit mobile version