रांची के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल, जाने डिटेल [There will be power cut in these areas of Ranchi today, know the details]

1 Min Read

रांची। हिंदपीढ़ी इलाके में मेंटेनेंस के कारण आज गुरुवार को दो घंटे (सुबह 11 से दोपहर 1 तक) बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के अनुसार, 11 केवी एक्सचेंज फीडर में पेड़ों की डालियों की छंटाई की जायेगी।

इस कारण नदी ग्राउंड, बच्चा कब्रिस्तान और मक्का मस्जिद जैसे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

बरियातू इलाके में 5 घंटे नहीं रहेगी बिजलीः


इसके अलावा बरियातू इलाके में भी पांच घंटे (सुबह 10 बजे से 3 बजे तक) बिजली गुल रहेगी। जेबीवीएनएल के अनुसार, 11 केवी आरके मिशन फीडर में पेड़ों की डालियों की छंटाई, एबी बंच केबल लगाने और लाइन मरम्मत का कार्य किया जायेगा।

इस कारण रानी बागान, बैंक कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

इसे भी पढ़ें

हिंदपीढ़ी के रंगबाज को पुलिस ने रस्सी बांध सड़कों पर घुमाया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं