रसोईयों के मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, अब मिलेंगे 3000 रुपये [50 percent increase in honorarium of cooks, now they will get Rs 3000]

1 Min Read

रांची। झारखंड सरकार ने अब रसोईयों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में विधायक सत्येंद्र तिवारी ने सवाल उठाया था कि 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये मिल रहे हैं, जबकि दिव्यांग, रसोईयां और सहिया सेविकाओ को केवल 2000 रुपये ही दिये जा रहे हैं।

इस सवाल के जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि अब राज्य में कार्यरत रसोईयों को प्रतिमाह 3000 रुपये का मानदेय मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश रहेगी यह राशि रसोईयों को होली से पहले मिले।

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 2000 को बढ़ाकर 3000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे तृतीय अनुपूरक बजट में स्वीकृति मिल गयी है।

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान योजनाः 56 नहीं 37.55 लाख को ही मिलेगी राशि, जानें क्यों ? 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं