मुखिया संघ ने रक्षा राज्य मंत्री से मिलकर ब्लॉक में भ्रष्टाचार और क्षेत्रीय समस्याओं पर की चर्चा [The Mukhiya Sangh met the Minister of State for Defense and discussed corruption in the block and regional problems]

1 Min Read

रांची। प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव के नेतृत्व में कांके के जिला परिषद प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया और उप मुखियाओं का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला। इस दौरान, उन्होंने ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें रखीं।

संजय सेठ से की मुलाकात

मुलाकात के दौरान, मंत्री संजय सेठ ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया और जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में फैले भ्रष्टाचार और क्षेत्रीय समस्याओं को जल्दी हल किया जाएगा। मंत्री सेठ ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे जनता के हक के लिए एकजुट होकर काम करें।

इस बैठक में प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, मुखिया गुरुचरण मुंडा (चंदवे), साधो उरांव (नेवरी), पूनम देवी (मनातू), राहुल मुंडा (केदल), उज्जवल पहान (कोकदोरो), राम लखन मुंडा (सुकुरहुटू), फूलमणि नाग (गागी), कुशल मुंडा (मेसरा पूर्वी), लक्ष्मी देवी (चुट्टू), रजनी देवी (हुंडूर), सुशीला देवी (मेसरा पश्चिमी) और पंचायत समिति सदस्य संदीप पहान (नेवरी) उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन में पकड़ी गई नशे की सामग्री

Share This Article
Exit mobile version