महिला दिवस पर आश्रय गृह में विधायक पूर्णिमा दास ने मनाई शादी की वर्षगांठ [MLA Purnima Das celebrated her wedding anniversary at the shelter home on Women’s Day]

1 Min Read

रांची। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास छायानगर के किशोरीनगर स्थित महिलाओं के आश्रय गृह पहुंची। इस दिन की खास बात यह थी कि यह दिन विधायक और उनके पति ललित दास के लिए शादी की छठी सालगिरह भी था।

विधायक पूर्णिमा दास और उनके पति ललित दास ने आश्रगृह में रहने वाली महिलाओं को उनकी जरूरत की कई सामग्रियां प्रदान कीं और श्रद्धा भाव से उनका भोजन कराया। इस दौरान, विधायक और उनके पति ने महिलाओं से आशीर्वाद भी लिया।

मौके पर छायानगर और आसपास की कई महिलाएं विधायक से मिलने आईं और अपनी समस्याएं साझा कीं। विधायक ने महिलाओं की शिकायतों को ध्यान से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग का विशेष उपहार”

Share This Article
Exit mobile version