महिला के साथ था चक्कर, नप गये डीएसपी प्रदीप कुमार [DSP Pradeep Kumar was caught for having an affair with a woman]

2 Min Read

रांची। चतरा जिले के सिमरिया के डीएसपी प्रदीप कुमार को सस्पेंड करने का आदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को ही दे दिया था। आज उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के साथ ही विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक, डीएसपी प्रदीप कुमार के आचरण और कार्यशैली से पुलिस की छवि पर बुरा असर पड़ा है। इसी कारण से मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

दूसरी महिला के साथ चल रहा था चक्करः

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार का एक महिला के साथ गलत संबंध होने की बात सामने आई थी। जब महिला के पति को इस बारे में पता चला, तो उसने प्रदीप कुमार को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

इसके बाद महिला के पति ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मुख्यालय द्वारा की गई जांच में डीएसपी प्रदीप कुमार दोषी पाए गए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके निलंबन का आदेश जारी किया। बताया जा रहा है कि यह घटना तब की है जब प्रदीप कुमार एटीएस, रांची में तैनात थे। वर्तमान में वे सिमरिया के एसडीपीओ के रूप में पदस्थापित थे।

इसे भी पढ़ें

सीएम ने एटीएस के तत्कालीन डीएसपी पर विभागीय कार्यवाही चलाने का दिया आदेश, लगे थे गंभीर आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं