पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर फायरिंग मामले में पुलिस ने किया तीन अपराधी को गिरफ्तार [Police arrested three criminals in the case of firing on former councilor Ved Prakash Singh]

3 Min Read

रांची। रांची के धुर्वा बस स्टैंड में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर गोलीबारी मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिल गयी है। ये खुलासा रांची पुलिस ने कर दिया है।

रांची पुलिस की टीम ने तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में शूटर सत्यम पाठक, साजिशकर्ता धीरज मिश्रा और रेकी करने वाला एक व्यक्ति शामिल है।

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा इस मामले में जल्द खुलासा कर पूरी जानकारी पत्रकारों के समक्ष रखेंगे। हालांकि, इस मामले में एक व्यक्ति की और तलाश है। रांची पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

पुरानी रंजिश में पूर्व पार्षद पर चलाई गई थी गोली

पुलिस की छानबीन में पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व पार्षद पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। सरस्वती पूजा विसर्जन के समय वेद प्रकाश सिंह ने धीरज को मारा था।

पुलिस के अनुसार 3 वर्ष पूर्व दुर्गा पूजा के विसर्जन शोभा यात्रा में धीरज मिश्रा ने अपनी गाड़ी घुसा दी थी। इसके अलावा धीरज की स्कार्पियो गाड़ी में भी तोड़फोड़ किया था।

इससे पूर्व धीरज ने वेद प्रकाश के पैर पर स्कार्पियो का चक्का चढ़ गया था। जिसके बाद मामला पूरी तरह से बिगड़ गया था। व्यक्त की जा रही है कि इसी रंजिश की वजह से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। हालांकि पुलिस तीनों अपराधियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

सात जुलाई की शाम अपराधियों ने पूर्व पार्षद पर चलाई थी गोली

गौरतलब हो कि धुर्वा बस स्टैंड स्थित एक चाय की दुकान में बैठे पूर्व पार्षद को अपराधियों ने सात जुलाई की शाम गोली मार दी थी।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए थे।वेद प्रकाश होटल में बैठे हुए थे।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी पहुंचे थे। जिसमें से एक अपराधी उनके पीछे गया और गोली चलाकर पिस्टल मौके पर छोड़कर अपने अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया था।

इसे भी पढ़ें

पूर्व पार्षद वेद सिंह पर फायरिंग, 3 गोलियां लगीं

Share This Article
Exit mobile version