पीएलएफआइ का मोस्ट वांटेड उग्रवादी विनोद गिरफ्तार [PLFI’s most wanted militant Vinod arrested]

1 Min Read

लातेहार। पीएलएफआइ का मोस्ट वांटेड उग्रवादी विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस उग्रवादी को बीते रविवार को लातेहार की मनिका पुलिस ने अरेस्ट किया। उसे मनिका थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बरवैया से दबोचा गया। लातेहार में अलग-अलग शख्सियतों और कंपनियों से लेवी मांगने, धमकी देने और बेखटके जहां-तहां गोली चलाने में विनोद परहिया माहिर है।

इस बात का खुलासा आज लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया। एसपी कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि गुजरे कुछ दिनों से पीएलएफआइ के उग्रवादी विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया के मूवमेंट के बारे में लगातार सूचना मिल रही थी। इसी बीच बीते रविवार को इंफॉर्मेशन मिली कि विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को मनिका थाना में देखा गया है।

मिली सूचना पर एसपी ने मनिका थानेदार शशि कुमार की देखरेख में एक टीम गठित की और हर हाल में उग्रवादी को दबोचने का टास्क दिया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से लोकेशन का पता लगाया और रेड मारकर उग्रवादी विनोद परहिया को धर दबोचा।

इसे भी पढ़ें

लातेहार मॉबालिंचिंग मामले में 4 गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं