झारखंड में राज्य सरकार के स्तर से विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृति की सुविधा प्रदान की जाती है। इसी वर्ष से इस सुविधा का लाभ 25 छात्रों को देना है।
इसमें एसटी, एससी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग से आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट को इस स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाना है। इस छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्रों को यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन व नॉर्थेन आयरलैंड के लिए चयनित यूनिवर्सिटी, संस्थानों में उच्च शिक्षा का मौका मिलेगा। वे मास्टर्स, एमफिल कर सकेंगे।
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुसूचित जनजाति के 10, एससी के 5, पिछड़े वर्ग के 7 और अल्पसंख्यक समुदाय के 3 स्टूडेंट को छात्रवृति दी जायेगी। इसके लिए छात्र इस वेबसाइट (www.mgos.jharkhand.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत अधिकतम 25 वर्ष के आयु के युवाओं को 31 विषयों में मास्टर्स डिग्री और एमफिल के लिए विदेश जाने का मौका राज्य सरकार देती है।
इसे भी पढ़ें








