पाकुड़ में 14 करोड़ साल पुराना पेड़ का जीवाश्म मिला, वैज्ञानिकों ने की अहम खोज [Fossil of 14 crore year old tree found in Pakur, scientists made important discovery]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झारखंड के पाकुड़ जिले के बरमसिया गांव में वैज्ञानिकों ने करोड़ों साल पुराने पेड़ के जीवाश्य (पेट्रोफाइड फॉसिल) की खोज की है। यह दुर्लभ अवशेष भूवैज्ञानिक डॉ. रंजीत कुमार सिंह और वन रेंजर रामचंद्र पासवान ने क्षेत्र का दौरा करते समय पाया। वैज्ञानिकों के अनुसार यह जीवाश्म लगभग 10 से 14.5 करोड़ साल पुराना हो सकता है।

यह खोज प्राचीन काल के पर्यावरण और जैव विविधता को समझने में अहम साबित हो सकती है। साथ ही, यह स्थानीय लोगों के लिए गर्व का विषय भी है, क्योंकि यह उनकी प्राकृतिक धरोहर को दर्शाता है। डॉ. सिंह का कहना है कि इस क्षेत्र में और अधिक शोध की आवश्यकता है, ताकि जीवाश्म की सही उम्र और इसके बनने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

रेंजर रामचंद्र पासवान ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे इस स्थल की सुरक्षा करें और इसे किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाएं। उनका मानना है कि यह खोज पर्यटन को बढ़ावा दे सकती है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि पाकुड़ जिला पेट्रोफाइड फॉसिल (जीवाश्म लकड़ी) का एक प्रमुख केंद्र है। यहां के ग्रामीण दशकों से इस लकड़ी को पूजते आ रहे हैं, क्योंकि यह सामान्य चट्टानों से अलग दिखती है। अब वैज्ञानिक इस क्षेत्र को संरक्षित करने और इसे एक जियोपार्क के रूप में विकसित करने की योजना बना रहे हैं।

झारखंड वन विभाग के अधिकारी मनीण तिवारी के साथ इस पर चर्चा की जा रही है। अगर यह योजना सफल होती है, तो यह क्षेत्र वैज्ञानिक अनुसंधान और पारिस्थितिकी पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है, जिससे न सिर्फ जीवाश्मों का संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

पाकुड़ में फैला डायरिया, एक ही गांव में 33 मरीज मिले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं