निशिकांत दुबे के समर्थन में आज गोड्डा में आम्रपाली संग निरहुआ करेंगे रोड शो

1 Min Read

गोड्डा। गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में आज भोजपुरी स्टार सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे रोड शो करेंगे। यह जानकारी खुद गोड्डा से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने दी है।

निशिकांत दुबे ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि आज गोड्डा के पथरगामा में 12 बजे, गोड्डा में 2 बजे, पौडयाहाट 3 बजे, हंसडीहा/ सरैयाहाट में 4 बजे, जरमुंडी/ बासुकिनाथ में 6 बजे एवं रात्रि 7 बजे मोहनपुर में सांसद व अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ हिन्दुस्तानी तथा अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का रोड शो होगा।

गोड्डा लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होना है। यहां बीजेपी से मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे और इंडिया गठबंधन से प्रदीप यादव चुनाव मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ें

SMS के जरिए धोखाधड़ी करने वाले जालसाजों पर नकेल, कई कंपनियां ब्लैक लिस्ट में, पहल एप हो रहा कारगर

Share This Article
Exit mobile version