निगम कर्मियों के अनशन का छठवां दिन, पांच हुए बेहोश [Sixth day of the strike by corporation employees, five fainted]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। रांची नगर निगम के सफाईकर्मी और उनके परिजन अनुंकपा के आधार पर नौकरी देने की मा ग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। निगम के खिलाफ चल रहे अनशन का सोमवार को छठवां दिन है। अनशन करने वालों की हालत धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की सख्ती और धमकियों से अनशकारी सहम गये हैं।

इस दौरान पांच अनशनकारियों की तबीयत इतनी बिगड़ गयी कि वे बेहोश हो गये। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की मदद नहीं की गयी। इसको लेकर अनशनकारियों में काफी आक्रोश है। उनका आरोप है कि अपर प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है कि उनको निगम कार्यालय के अंदर घुसने नहीं दिया जायेगा।

इतना ही नहीं, नगर निगम के मुख्य गेट को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया ताकि अनशनकारी भीतर न जा सकें। हालात इतने तनावपूर्ण हो गये हैं कि अनशनकारियों और अपर प्रशासक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई है। अनशनकारियों का कहना है कि उनकी आवाज दबाने के लिए प्रशासन साजिश के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

इसे भी पढ़ें

15 पार्किंग के लिए रांची नगर निगम ने निकाला टेंडर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं