रांची। रांची पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में नागा साधुओं के भेष में ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना रविवार दोपहर की है। घटना अनगड़ा थाना अंतर्गत रांची रिंग रोड में ग्राम तुरूप के पास स्वर्णरेखा होटल के निकट हुई थी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि नागा साधुओं के भेष में 6 ठग एक चार पहिया वाहन को रोककर छलपूर्वक कुछ रुपये एवं सोने की अंगूठी छीन कर भाग गए हैं। इसकी सूचना DIG सह रांची SSP चंदन सिन्हा को दी गई और मामले की जांच शुरू की गई, जिसके बाद सिल्ली DSP के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़ें
महाशिवरात्रिः काशी में 2 लाख दर्शनार्थियों की 3km लंबी कतार, 10 हजार नागा गदा-तलवार लहराते निकले







