तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और टाटा नेक्सॉन की टक्कर में 6 घायल, 4 की मौत [6 injured, 4 killed in collision between speeding Scorpio and Tata Nexon]

1 Min Read

धनबाद धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मारी। हादसा रात करीब 1:30 बजे दलुडीह बस गार्डेन के पास हुआ। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुई ये घटना

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी यात्री प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद पीछे आ रही टाटा नेक्सॉन कार भी स्कॉर्पियो से टकरा गई, जिससे उसमें सवार लोग भी घायल हो गए। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और समाजसेवियों ने राहत कार्य शुरू किया।

इसे भी पढ़ें

बिहार: बिना ड्राइवर के चल पड़ी बस, हादसे में 1 की मौत, 12 घायल 

Share This Article
Exit mobile version