डोरंडा कॉलेज में युवा संसद का आयोजन, रजिस्ट्रेशन नौ तक [Youth parliament organized in Doranda College, registration till nine]

1 Min Read

रांची। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ओर से विकसित भारत युवा संसद 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन डोरंडा कॉलेज रांची में, लोहरदगा और गुमला के प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों की उम्र 18-25 वर्ष होगी। इसके लिए अंतिम तिथि 9 मार्च है।

इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागी को My Bhrat portal पर अपना पंजीकरण कर एक मिनट के अपने भाषण का वीडियो अपलोड करना होगा। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी और पंजीकरण और वीडियो अपलोड करने का विवरण My Bhrat portal पर उपलब्ध है। वहीं इससे संबंधित विशेष जानकारी डोरंडा कॉलेज के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें

एन.एस.यू.आई ने रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज में मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम की लॉन्चिंग की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं