झारखंड सिपाही भर्ती 2023 का विज्ञापन होगा रद्द, अब नई नियमावली के तहत होगी नियुक्ति बहाली [Advertisement for Jharkhand Police Recruitment 2023 will be cancelled, now appointment will be done under new rules]

2 Min Read

Police Recruitment 2023:

रांची। झारखंड में सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से संबंधित पूर्व में जारी विज्ञापन रद्द होगा। यह फैसला राज्य सरकार ने ले लिया है। इसके साथ ही इस भर्ती की अधियाचना वापस ली जायेगी। मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद, इस बहाली प्रक्रिया का नया विज्ञापन हाल में लागू हुई संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 के तहत जारी किया जाएगा।

Police Recruitment 2023:पहले 4919 सिपाही के पदों पर नियुक्ति होनी थीः

पहले की अधिसूचना के अनुसार, झारखंड में कुल 4919 सिपाही पदों पर नियुक्ति होनी थी। इनमें से 20 जिलों में 3799 पद नियमित थे, जबकि 11 जिलों में 1120 पद बैकलॉग के अंतर्गत भरे जाने थे। इनमें कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां दोनों तरह की बहाली होनी थी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक लिए गए थे, और हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। हालांकि, अब तक परीक्षा की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

Police Recruitment 2023:नई नियमावली इसी साल बनीः

इस बीच, 12 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि पुलिस, कक्षपाल, गृह रक्षा वाहिनी सिपाही और उत्पाद सिपाही की संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के तहत आगे की सभी नियुक्तियां की जाएंगी। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने उस समय स्पष्ट किया था कि अब इसी नई नियमावली के आधार पर सिपाहियों की बहाली होगी।

इसे भी पढ़ें

Doctor’s Day: डॉक्टर्स डे पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया आभार, अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं