झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण, गिनाई में सरकार की उपलब्धियां [Governor’s address in the budget session of Jharkhand Assembly, counting the government’s achievements]

2 Min Read

विपक्ष बोला- सरकार राज्यपाल से असत्य बोलवा रहा

रांचीझारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। अपने अभिभाषण के माध्यम से राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की ओर से किए गए और किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से लाखों लाभार्थियों के जीवन में बदलाव आया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इससे काफी सकारात्मक बदलाव आया है।

भ्रष्टाचार पर लग रहा अंकुशः

इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड की परिकल्पना और इसके लिए किए जा रह प्रयासों पर बात रखी। उन्होंने बताया कि कैसे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए इस साल 59 दर्ज मामलों में से 43 कांडों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।

विपक्ष ने सदन में किया हंगामाः

राज्यपाल संतोष गंगवार के अभिभाषण की शुरुआत के उक्त अहम बातों पर विपक्ष ने सदन के भीतर ही विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार राज्यपाल से असत्य बोलवा रही है। ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

27 मार्च तक चलेगा बजट सत्रः

विधानसभा का बजट सत्र 27 मार्च तक चलेगा। झारखंड का बजट 3 मार्च को सदन पटल पर रखा जाएगा। इस बार भी विधानसभा का बजट सत्र बिना नेता प्रतिपक्ष के चलेगा। दरअसल, अभी तब नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं हो सका है।

सत्र को लेकर 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलने वाले सत्र के लिए जिला प्रशासन ने विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा (धारा-163) लगा दिया है। जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निषेधाज्ञा 24 फरवरी सुबह 8 से 27 मार्च रात 10 बजे तक लागू रहेगा।

इसे भी पढ़ें

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया धुर्वा में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं